बिहार विधानसभा चुनाव 2025 | कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत करने और रणनीति को धार देने के लिए पार्टी ने बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे —
पहला चरण: 6 नवंबर
दूसरा चरण: 11 नवंबर
मतगणना: 14 नवंबर
कांग्रेस ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अपनी रणनीतिक बैठकों की गति बढ़ा दी है। पार्टी का फोकस अब सीट बंटवारे, उम्मीदवार चयन और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर है।
वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि,
“बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे और कांग्रेस लगातार बैठकों व विचार-विमर्श के जरिए रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। सीट वितरण जल्द पूरा किया जाएगा, जिसके बाद पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियां पूरी तरह शुरू होंगी।”
बघेल ने आगे कहा कि,
“राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘वोट चोरी’ जैसे मुद्दों को जिस जोर-शोर से उठाया है, उसका असर बिहार चुनाव में अवश्य दिखेगा। कांग्रेस जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी।”