छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्यसरगुजासरगुजा संभाग

अंबिकापुर ब्रेकिंग : पूर्व गृह मंत्री नानकीराम कंवर के हाउस अरेस्ट पर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा बयान — कहा, “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति”

अंबिकापुर। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नानकीराम कंवर को हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति एक विडंबना है कि एक ओर हम छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्र के गृहमंत्री का स्वागत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उसी समय हमारे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “यह बड़ी विडंबनापूर्ण स्थिति है। हम छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में गृहमंत्री जी का स्वागत करते हैं, वहीं गृहमंत्री जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान हमारे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हीं के दल के इतने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को वर्तमान बीजेपी सरकार नजरबंद करके रखती है।”

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने इस घटना को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि ऐसे कदम राजनीति में स्वस्थ परंपराओं के लिए सही संकेत नहीं हैं।

बाइट : टी.एस. सिंहदेव, पूर्व डिप्टी सीएम

Related Articles

Back to top button