छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्यसरगुजासरगुजा संभाग
दशहरा पर दो जगह चाकूबाजी, टी.एस. सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अंबिकापुर_ दशहरा के दिन दो अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं हुईं। पहली घटना पेट्रोल पंप पर हुई, जहां एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दूसरी घटना महामाया मंदिर परिसर की है, जहां झगड़े के दौरान चाकूबाजी की गई।
इन घटनाओं को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा—
“ऐसी घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए ठीक नहीं हैं। राज्य सरकार को कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करनी चाहिए। त्योहारों के दिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटनाएं लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सिर्फ दशहरा ही नहीं, बल्कि किसी भी दिन अपराध न हो, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी और जवाबदेही है।”
टी.एस. सिंहदेव, पूर्व डिप्टी सीएम