छत्तीसगढ़देशराज्य

नवरात्रि पर दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे की 100 किमी पदयात्रा, 500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल

दुर्ग_नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे एक अनोखी पहल करने जा रही हैं। प्रदेश की पहली महिला जनप्रतिनिधि के रूप में वे 100 किलोमीटर पदयात्रा कर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन करेंगी। खास बात यह है कि इस पदयात्रा में 500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जिनकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

यह यात्रा नवरात्रि के तीसरे दिन जामुल स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर डोंगरगढ़ पहुंचेगी। सरस्वती बंजारे ने बताया कि मातृशक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो उसे पूरा करके ही रहती है।

इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल मां बमलेश्वरी के दर्शन करना नहीं है, बल्कि तीन बड़े संकल्पों को समाज तक पहुंचाना है—

1. बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ : बेटियों को शिक्षा और शक्ति दोनों से आगे बढ़ाना।

2. नारी सशक्तिकरण : महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत भूमिका के लिए प्रेरित करना।

3. सनातन धर्म का संरक्षण : धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखना।

सरस्वती बंजारे ने कहा कि पहले बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाती थीं, लेकिन आधुनिक दौर में यह परंपरा कमजोर हो गई है। इस परंपरा को पुनर्जीवित करने और मातृशक्ति को जागरूक करने के लिए यह विशेष पदयात्रा की जा रही है।

 

हजारों महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। यह पहल नवरात्रि को और खास बना देगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Related Articles

Back to top button