कोटछाल की बेटी यकिना सिंह मरावी ने , NEET में प्रथम प्रयास में MBBS हेतु चयन

सीतापुर_ग्राम कोटछाल निवासी कु. यकिना सिंह मरावी, सुपुत्री स्व. श्री चिंतामणी सिंह मरावी एवं श्रीमती कल्पना सिंह मरावी, ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में ST वर्ग से प्रथम प्रयास में ही MBBS हेतु चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कु. यकिना सिंह की इस सफलता पर पूरे सीतापुर क्षेत्र सहित कोटछाल ग्राम में हर्ष का माहौल है। सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “कु. यकिना की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम, समर्पण और लगन से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।”
परिवार की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों के बावजूद यकिना ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।
इस सफलता पर उन्हें क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं।