वोट चोर गद्दी छोड़ो” आंदोलन के तहत कांग्रेस का डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान, टी.एस. सिंहदेव ने संभाला मोर्चा

अंबिकापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “वोट चोर गद्दी छोड़ो” आंदोलन के तहत कांग्रेस ने शहर के महामाया चौक से डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव ने खुद मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर जनता से हस्ताक्षर फॉर्म भरवाए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सिंहदेव ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जनता से पांच प्रमुख मांगों को लेकर समर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र की मूल नींव खतरे में है। जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर घर जा रहे हैं और लोगों से हस्ताक्षर करवा रहे हैं।”
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बाइट – टी. एस. सिंहदेव, पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़