छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्यसरगुजासरगुजा संभाग

एम्बुलेंस देरी से पहाड़ी कोरवा की मौत — पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने उठाए सवाल

अंबिकापुर_पहाड़ी कोरवा युवक की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सिंहदेव ने कहा कि —

> “यह चारमाई स्वास्थ्य व्यवस्था है। अगर एम्बुलेंस वीआईपी ड्यूटी में लगी थी, तो तत्काल निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए थी। जब कोई मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हो, तब किसी भी कीमत पर सुविधा में देरी नहीं होनी चाहिए।”

सूत्रों के अनुसार, घायल पहाड़ी कोरवा मरीज को रैफर होने के 26 घंटे बाद एम्बुलेंस मिल सकी। इस देरी के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी परिजनों का समर्थन किया।

इस घटना ने एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति पर बहस छेड़ दी है।

टी.एस. सिंहदेव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button