छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्यसरगुजासरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ में गौ वंश संकट, TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

सरगुजा/ छत्तीसगढ़: पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में गौ वंश में लगातार कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में पिछले समय में लगभग 5 लाख गायें घट गई हैं, जिनमें से 2,500 मवेशी सड़क हादसे और भूख के कारण मरे।

सिंहदेव ने यह भी बताया कि सरगुजा, मैनपाट और सूरजपुर इलाकों से गायों की तस्करी हो रही है और कई गौ वंश बुचड़खाने और बीफ व्यापार के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि बीफ का उत्पादन बढ़ने के कारण गौ पालन संकट में है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए गौधामों में चारा उपलब्ध नहीं है, और कई गौठान बंद हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। सड़क पर गायों की मौत भी गौ वंश की कमी का एक बड़ा कारण बन रही है।

टी एस सिंह देव पूर्व उप मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button